Noida News : Spicejet Flight में शर्मनाक घटना, उड़ान के दौरान एक अधेड़ ने हद कर दी, खींची एयर होस्टेस की आपत्तिजनक फोटो
भारत
चेतना मंच
19 Aug 2023 05:46 PM
Noida News: फ्लाइट्स में आये दिन देखने को मिल रहे झगड़े, मारपीट और आपत्तिजनक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। बीते 2 अगस्त को Spicejet airlines में दिल्ली से मुंबई जा रही SG157 फ्लाइट में एक 50 वर्ष के यात्री ने एयर होस्टेस की अश्लील फोटो अपने फ़ोन के कैमरे से ली। एयरलाइन्स के स्पोक्सपर्सन का यह भी कहना है कि एयर होस्टेस को गलत तरह से छुआ गया और गंदे कमेंट्स भी किये गए। पकड़े जाने पर आरोपी ने सभी पिक्चर्स डिलीट कर दी है।
Noida News
इस शर्मनाक घटना का शिकार सिर्फ क्रू की एयर होस्टेस ही नहीं बनी बल्कि एक अन्य महिला सहयात्री ने भी अपनी अश्लील फोटो खींचने का आरोप उसी यात्री पर लगाया। बताया जा रहा है कि विरोध के बाद यात्री ने एक माफीनामा लिखा और उस पर हस्ताक्षर किये जिसके कारण एजेंसी ने आरोपी यात्री के खिलाफ कोई लीगल एक्शन नहीं लिया है।
Noida का रहने वाला है आरोपी यात्री
जिस यात्री ने यह घटिया हरकत की है वह यूपी के नोएडा (Noida News) शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के द्वारा दिल्ली पुलिस, आईजी एयरपोर्ट और DGCA को एक शिकायत पत्र लिखा गया है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामला दर्ज कर लिया है। एजेंसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक घटिया हरकत करने वाले यात्री का पूरा नाम और पूरा पता प्रकाश में नहीं आया है।
क्या था पूरा घटनाक्रम?
https://twitter.com/TweetAbhishekA/status/1692555506097832283?t=t3qmDnIY9pMYV2vh_gv9eQ&s=08
2 अगस्त ने दिन दिल्ली से मुंबई जा रही Spicejet Flight SG157 की आगे की पंक्ति में बैठे हुए एक 50 वर्ष के अधेड़ ने जम्प सीट पर बैठी एयर होस्टेस की कुछ तस्वीरें ली। इसके बाद ज़ब एयर होस्टेस ने फ्लाइट में पैसेंजर्स को खाना सर्व करना शुरू किया तो आरोपी यात्री ने अपना फ़ोन नीचे करके उसके अंडरगारमेंट्स की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। पास बैठे अन्य यात्रियों को संदेह होने पर आरोपी यात्री का फोन चेक किया गया तो उसमें मौजूद अश्लील तस्वीरें देख कर लोगों के होश उड़ गए।
केबिन क्रू के साथ -साथ यात्रियों के द्वारा गंभीर विरोध किये जाने पर यात्री ने सभी फोटो डिलीट की और एक माफ़ीनामा लिख कर उसपर साइन भी किये।
Noida News
तेज़ी से viral हो रहे घटना के इस वीडियो ने प्रशासन को इस शर्मनाक घटना के खिलाफ एक्शन लेने पर मजबूर किया है। DCW की हेड स्वाति मालिवाल का कहना है कि फ्लाइट्स में बढ़ रही इस तरह की घटनायें वाकई परेशान करने वाली हैं और सुरक्षा एजेंसी को महिलाओं की सुरक्षा निश्चित करने की आवश्यकता है।