
Noida News (चेतना मंच)। स्वर्गीय खीमा यादव की स्मृति में गढ़ी चौखंडी गांव में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला सदस्यता अभियान प्रभारी विकास यादव ने इस टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के पश्चात सपा नेता विकास यादव ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। आज के समय में युवा खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना रहे हैं, इसलिए युवा खेल को पूरे मनोयोग के साथ खेलें। श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस तरह की प्रतियोगिताओं में युवाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलता है जिस पर वह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सपा नेता ने परथला खंजरपुर और जावली गांव की टीम के बीच मैच शुरू कराकर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया।
इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक रोहित यादव, रविंद्र यादव, चंदन कुमार, अमरीश यादव, मूला पहलवान, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।