Noida News : बिल्डिंगों में आग से बचाव के मानक चेक किए जाएं: लव कुमार
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:48 PM
Noida :नोएडा। गौतमबुद्धनगर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने गौतमबुद्धनगर में स्थित राजकीय व अराजकीय भवनों में आग से बचाव के मानकों को चेक करने के निर्देश दिये हैं जनपद में आगजनी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उददेश्य से गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार ने फेस-1 स्थित हरौला फायर स्टेशन का निरीक्षण कर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट में जितने भी राजकीय/अराजकीय भवन है, उनके मानकों को चेक किया जाये तथा भवनों के अनापत्ति प्रमाण पत्र के निर्गमन के लिए कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के दौरान फायर ब्रिगेड की गाडियों के मेंटीनेंस को भी देखा गया तथा समय समय पर गाडियों की सर्विस कराने के लिए निर्देशित किया गया तथा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अग्निशमन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कमिश्ररेट में आग लगने की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पंहुचने के लिये फायर कर्मियों को अलर्ट रहते हुये जल्द से जल्द घटना स्थल पर पंहुचा जाये।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्रर द्वारा आग जैसी घटना से बचाव करने के सम्बन्ध में फायर सर्विस के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कम्पनीं/सोसाइटी/स्कूल/कालेज आदि में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी(सीएफओ) अरुण कुमार सिंह, फायर सर्विस ऑफिसर संजीव कुमार सिंह व समस्त फायरकर्मी उपस्थित रहे।