Noida News: नोएडा में आधुनिक कार डिटेलिंग वर्कशॉप,"कैरेस बिस्पोक डिटेलिंग"का हुआ उद्घाटन
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:54 AM
Noida News: अंजना भागी/ कहते हैं कि "दुनिया में दो लोगों को सबसे ज्यादा प्यार कीजिए, पहले वे माता-पिता जिन्होंने आपको जन्म दिया, दूसरे वे बच्चे जिन्होंने आपके लिए जन्म लिया। और यदि आपका संसार इसी तरह चल रहा है तो बात ही क्या? डॉक्टर और कार गैरेज यह दोनों ही हर कोई चाहता है कि यदि अपनी पहचान वालों के हों तो बात ही बन जाए। डॉक्टर से पहचान है तो शरीर कुछ अच्छा चलेगा का भरोसा रहता है। यदि कार की रिपेयर भी हमारा कोई अपना जानकर करेगा या करवाएगा तो दूर-दूर के सफर में भी हम गच्चा नहीं खाएंगे का विश्वास। क्योंकि अपनों का कॉन्फिडेंस, कुछ बात ही अलग है। अन्यथा कार तो हम कहीं भी ठीक करवा ही लेते हैं।
नोएडा में कैरेस बिस्पोक डिटेलिंग एक अति आधुनिक कार डिटेलिंग वर्कशॉप है
बढ़ती उम्र का भी, असली ये ही मज़ा है, कि आँखे धुंधली हो जाती हैं लेकिन लोगो को पहचानने में महारत पूरी हो जाती है। नोएडा सेक्टर 3, सी 14, में एक कार गैरेज की ओपनिंग हुई। कैरेस बिस्पोक डिटेलिंग। रौनी जो कि इसके मालिक हैं। वे नोएडा सेक्टर 39 के एक मशहूर जनरल सेक्रेटरी टी एस अरोडा के सुपुत्र हैं। अतः इसकी ओपनिंग नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन तथा योगेंद्र शर्मा नोएडा फोनरवा अध्यक्ष द्वारा की गई। नोएडा से लगभग सभी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, महासचिव, NEA के मेम्बर्स तथा शहर के प्रमुख व्यक्ति पधारे हुए थे। टी एस अरोड़ा अपनी आदत के अनुसार सबको गले लगा रहे थे। या यूं कहिए कि पूरी फीलिंग दे रहे थे कि जैसे सब अपने ही अपने गैरेज की ओपनिंग में आए हों। उससे भी ऊपर था जो रोनी सिंह अपनों को डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं। तथा स्वयं कार से संबंधित समस्याएं समझा रहे हैं। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसके मालिक रोनी सिंह स्वयं ही कार तथा उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बता रहे थे। हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार जो पुत्र माता-पिता की विरासत को संभाले उसे सतपुत्र या कर्तव्य पालन करने वाला कहा जाता है। लेकिन विरासत के अलावा जो माता-पिता के सम्मान को भी बढाए उसे संस्कारी कहते हैं। यानि कोई भी मॉडल या सुंदरियाँ नहीं बल्कि परिवार तथा परिवार स्वरूप दोस्त और सब ही का आशीर्वाद इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था।
Noida News:
नोएडा के फोनरवा सदस्यों को 10% छूट
रोनी सिंह के अनुसार कैरेस बिस्पोक डिटेलिंग एक अति आधुनिक कार डिटेलिंग वर्कशॉप है। जो कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे कार के आंतरिक और बाहरी विवरण का काम करते हैं, पीपीएफ लुमर, एक्सेल और गरवारे मेक और उच्च गुणवत्ता के सिरेमिक कोटिंग का भी काम कर रहे हैं। ये ग्लासुरिट का उपयोग करते हैं। ऑटोमोटिव रिफिनिश पेंट और हाइड्रोग्राफिक फिल्मों ++×!×)))के साथ भी काम कर रहे हैं। रोनी सिंह ने यह भी बताया कि वे सभी एनईए सदस्यों और फोनरवा सदस्यों को 10% छूट देने के लिए तैयार हैं। अरोड़ा परिवार का व्यवहार ही तो है जो उद्घाटन समारोह में 400 से अधिक लोग आशीर्वाद देने आए यानि कोई भी मॉडल या सुंदरियाँ नहीं बल्कि परिवार तथा परिवार स्वरूप दोस्त जैसे के के जैन, पवन यादव, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, के के सोलंकी, भाटी जी, भूषण शर्मा और सब मित्रों का आशीर्वाद इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था।
Noida News:
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।