Noida News : जलनेति व नैननेति से रहे स्वस्थ : देशयोगी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:12 AM
Noida: नोएडा। प्राकृतिक चिकित्सा में सुझाए गए जलनेति व नैननेति जैसे उपाय अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
यह कहना है प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक सुभाष देशयोगी का। वह कल यहां हरौला गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला में आयोजित विश्व जलनेति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा हमारे ऋषि मुनियों का दिया गया अनमोल खजाना है। इसी चिकित्सा व्यवस्था में दिए गए जलनेति व नैननेति से कोई भी अपने जीवन को सुखमय बना सकता है।
विश्व जलनेति दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, अध्यापकों व ग्रामीणों को जलनेति व नैननेति सिखाई गई। इस शिविर में स्वस्थ रहने के उपाय के तौर पर सात्विक आहार प्रयोग करने व उसे बनाने की विधि बताई गई। इस अवसर पर
वेद प्रकाश प्रधान, रामपाल बीडीसी, मनोहर देशयोगी, कुलदीप देशयोगी, प्रदीप देशयोगी, रोहताश देशयोगी, राजेश देशयोगी, श्रीमती मिताली देशयोगी, श्रीमती विनीता देशयोगी, श्रीमती फूल देशयोगी, सुभाष देशयोगी एवं देशयोग परिवार के दो सौ से ज्यादा सदस्य मौजूद रहे।