
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गत दिनों एक गोदाम से चोरी की गई टूटी हुई वेंटीलेटर मशीन, टूटा हुआ कंप्रेशर, 6 एक्सरे मशीन के तार, मॉनिटर के स्टैंड आदि सामान बरामद हुआ है।
थाना सेक्टर-63 प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके गोदाम में चोरी हो गई है। पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को काफी अहम सुराग हाथ लगे।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बहलोलपुर गांव स्थित गिट्टी प्लांट के पास से महेश पुत्र वासुदेव व बादल पुत्र सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की गई वेंटिलेटर मशीन, टूटा हुआ कंप्रेशर, 2 कंप्रेशर का सामान, एक टूटा हुआ प्रिंटर, 6 एक्सरे मशीन के तार, कंप्रेशर की मोटर, मॉनिटर के चार स्टैंड, 1 एक्सरे मशीन, एचईपी का पार्ट, तथा दो चाकू बरामद हुए।