विज्ञापन

Noida News (चेतना मंच)। थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद में चल रहा था।
मूल रूप से कनई याकूबपुर जिला फर्रुखाबाद निवासी उदल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नया गांव में रह रहे हैं शुक्रवार को उनके 27 वर्षीय बेटे अनूप ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। अनूप को फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना फेज-2 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अनूप कि करीब 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका कुछ समय पश्चात तलाक हो गया था।
विज्ञापन