
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डा. लोकेश एम ने शहर की साफ-सफाई , अनुरक्षण कार्य आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-137, पुस्ता रोड, एनएसईजेड, मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-81, 83 आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ डीजीएम सिविल विजय रावल व अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।
सीईओ ने अधिकारियों को कहा कि सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास जंक्शन का विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए। सेक्टर-83 और एनएसईजेड के बीच जंक्शन सेक्टर-93,92 82 के चौराहे को विकसित किया जाए। साथ ही सभी जंक्शनों पर टेबिल टॉप ब्रेकर्स बनाए जाए। सेक्टर-137 में 45 मीटर चौड़ा मार्ग पर फुटपाथ बनाया जाए। साथ ही फुटपाथ पर टाइल्स लगाए जाए। सेक्टर-91 और सेक्टर-137 के बीच निर्मित अपूर्ण कल्वर्ट को पूरा किया जाए। सेक्टर-137 मेट्रो पार्किंग को एनएमआरसी के साथ समन्व्य बनाकर ठीक कराया जाए। निरीक्षण के दौरान कई जगह पर मलबा और डिबरीस पड़ी मिली। इसके लिए सीएंडडी वेस्ट निस्तारित करने वाली कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही निर्देश दिया कि पुश्ता रोड की साल में दो बार साफ-सफाई कराई जाए। सेक्टर-93, 92 और सेक्टर-82 के चौराहे के समीप स्थल के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था खराब मिली। इसके लिए संविदाकार कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया। वहीं डीएससी मार्ग से एनएसईजेड तक की रोड के किनारे साफ सफाई झाड़ियां मिली। ऐसे में जन स्वास्थ्य परियोजना अभियंता को चेतावनी जारी की गई।