Noida News : आईजीआरएस मामले में लापरवाही बरती तो होगी कठोर कार्यवाही: वंदिता श्रीवास्तव
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:41 AM
Noida : नोएडा । अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने कलैक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की समीक्षा बैठक करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।
उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का गहन समीक्षा करते हुए पाया कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/पालिका जहांगीरपुर की 2, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/पालिका जेवर की 4, सिचांई विभाग की 1, कौशल विकास मिशन की 1, शिक्षा विभाग की 2, लघु सिचांई विभाग की 1, सहकारिता विभाग की 1 तथा पंचायती राज विभाग की 1 शिकायत आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर डिफाल्टर श्रेणी में एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/पालिका जहांगीरपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/पालिका जेवर, सिचाई जल संसाधन, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जनता की शिकायतें आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित हैं। सभी अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष सरकार की मंशा के अनुरूप आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त अधिकारीगण आइजीआरएस पोर्टल की लंबित शिकायतों कि स्वयं समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी के द्वारा आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।