Noida News : सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हड़ताल जारी
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:39 AM
नोएडा । डूब क्षेत्र की आबादी में रजिस्ट्री को रोके जाने के विरोध में बार एसोसिएशन (एडवोकेट एंड डीड राईटर्स) की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अपर जिलाधिकारी को अपना आदेश वापस लेना होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामबीर बैसोया ने बताया कि शासनादेश के बावजूद अपर जिलाधिकारी ने डूब क्षेत्र के बैनामो/फ्लैटों की रजिस्ट्री सेक्टर-33 में कार्यरत सभी वकील विरोध कर रहे हैं। इस फैसले के विरोध में कल दोपहर बाद से एसोसिएशन के आहवान पर हडताल शुरू कर दी गयी थी जो आज दूसरे दिन भी जारी है। श्री बैसोया ने कहा कि इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए ताकि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सुचारू ढंग से कार्य हो सके।
अपर जिलाधिकारी को इस फैसले के विरूद्ध प्रदर्शन करने वालों में महासचिव एल.सी. शर्मा, एन.के. शर्मा, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा, सतेन्द्र राघव, मनोज अघाना, संजय यादव, सी.एस. नागर, प्रवीण डेढ़ा, बबलू शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, कुलदीप भाटी, महेन्द्र यादव, अविनाश चौधरी, एस.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व डीड राइटर्स मौजूद रहे।