
Noida News (चेतना मंच)। भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 नोएडा के छात्र-छात्राओं के द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित रैली को जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली के द्वारा युवा एवं महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करते हुए अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चुनमुन रानी द्वारा किया गया एवं संपूर्ण कार्यक्रम स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. शालिनी सिंह, वंदना यादव एवं गीता भाटी के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश सिसोदिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी आशीष कुमार, मुख्य वक्ता समाज सुधारक सुमन चाहर, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार एवं डॉ. ऋतु सिंह मौजूद रही।