नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में ऐसी शर्मनाक हरकत, लाशों के बीच रासलीला
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:39 PM
Noida News : पोस्टमॉर्टम हाउस में जहां लाशों का ढेर होता है, वहां जाने से आम इंसान सोच के ही डर जाता है। लेकिन नोएडा के पोस्टमॉर्टम हाउस देखकर आपको ऐसा नहीं लगेगा। क्योंकि नोएडा का पोस्टमॉर्टम हाउस आजकल अय्याशी का अड्डा बन गया है। नोएडा में एक सफाई कर्मचारी ने कमाल का काम किया। क्योंकि जो खबर सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली है और गले से नीचे नहीं उतरती। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी काफी अलोचना की जा रही है।
मुर्दों के बीच मस्ती
आपको बता दें की नोएडा का एक सफाई कर्मचारी पोस्टमॉर्टम हाउस के डीप फ्रीजर वाले कमरे में किसी Call Girl के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया है। हैरानी की बात ये है कि सफाई कर्मचारी डीप फ्रीजर वाले उस कमरे में मिला जहां मुर्दाघर में लाई लाशें फ्रीजर में सहेज कर रखी जाती हैं। इस वीडियो के वायरल होने जाने के बाद सब थू-थू कर रहे है।
लाशों के बीच रासलीला
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर-39 थाना इलाके में आने वाले सेक्टर-94 के पोस्टमार्टम हाउस में जहां शव रखे जाते हैं उसी कमरे में एक महिला को बुलाकर सफाई कर्मचारी रंगरलियां मना रहा था। दरअसल जिस वक्त सफाई कर्मचारी अपनी रासलीला में बिजी था, तभी उसकी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। 2 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफाई कर्मी डीप फ्रीजर में एक महिला के साथ अपत्तिजनक हालत में है। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम हाउस के अंदर डॉक्टर के कमरे के बाहर महिला ने टॉयलेट भी किया है। अय्याश सफाईकर्मी की करतूत ने पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए है।
कहां से आई मुर्दाघर में महिला
आपको बता दें कि सफाई कर्मचारी के साथ जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है वह मुर्दाघर की नहीं है। क्योंकि इस पोस्टमार्टम हाउस में कोई महिला कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। इसलिए यह सबसे बड़ा सवाल है कि मुर्दाघर में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है, कि कोई बाहरी आकर ऐसा गंदा काम कर सकता है। ऐसे में लोग नोए डा के पोस्टमॉर्टम हाउस पर सवाल खड़ा कर रहे है। कहा जा रहा है सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है या यहां की सुरक्षा तो भगवान भरोसे है। ऐसे में किसी भी मुर्दे के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ उससे जुड़े साबूत को भी आसानी से मिटाया जा सकता है। यहां की ढीली सुरक्षा को देख सब दंग रह गए है।
हिरासत में आरोपी
पुलिस ने उस सफाई कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस इस मामले में एफआईआर लिखने की तैयारी में जुटी हुई है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।