नोएडा में अलग-अलग जगहों पर मिले संदिग्ध शव, फैली सनसनी
Ghaziabad News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:01 AM
Noida News : नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। थाना रबूपुरा क्षेत्र के डुबली गांव में रहने वाला (46 वर्षीय) रामपाल सिंह घर से खेत पर गया था। सुबह देर तक जब वह खेत से वापस घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल रामपाल सिंह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है आशंका जताई जा रही है की संभवत हार्ट अटैक की वजह से रामपाल की मौत हुई है।
Noida News
वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले छपरा बिहार निवासी देवव्रत सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देवव्रत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था घर में वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें पुलिस का कहना है की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चल पाएगा। Noida News