Noida News : निर्माणाधीन इमारत में गार्ड की संदिग्ध मौत
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:03 AM
Noida : नोएडा । थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपत गांव के पास एक निर्माणाधीन इमारत में तैनात गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से औरैया का रहने वाला अखिलेश उर्फ कल्लू (35 वर्ष) जुनपत गांव के पास एक निर्माणाधीन इमारत में गार्ड के रूप में तैनात था। मंगलवार की सुबह जब दूसरा गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो अखिलेश जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि अखिलेश बीमार रहता था। संभवत बीमारी के कारण गार्ड की मौत हुई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर कोई तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।