
Noida News नोएडा पंजाबी समाज द्वारा रामा सेलिब्रेशन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नोएडा पंजाबी समाज के पैटर्न योगेश आनंद, हरजीत सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष विपिन मल्हन नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष के आशीर्वाद के साथ भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नोएडा पंजाबी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई।
पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने प्रेरक भाषण दिए। डॉक्टर महेश शर्मा ने पंजाबी समुदाय को संबोधित किया। पंजाबी समुदाय के योगदान को सराहा और प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। नोएडा के विकास में पंजाबी समुदाय के योगदान को सराहा और आगे भी बढ़ चढ़कर नोएडा के लोगों के लिए मदद करने को उत्साहित किया ।
एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन के अनुसार जो दूसरों का दर्द समझते हैं। समाज में बदलाव लाते हैं वे पंजाबी ही हैं, क्योंकि अमीर तथा मध्यम वर्ग मिलकर किसी गरीब को अपने शहर में भूखे नहीं सोने देते। पंजाबी पूरे देश तो क्या विदेशों में भी लंगर प्रथा के जन्म दाता हैं। यह वह काम है जो कठिन परिश्रम करने वाली लेकिन दिल से बहुत प्रेम रखने वाली कौम ही हर परिस्थिति में करती है। टीएस अरोड़ा के अनुसार आज के समय में जबकि उलझी उलझी सी जिंदगिया हैं, कुछ उलझे उलझे से ही लोगों की जरूरतें और ख्वाब हैं। यानि कट रही हैं जिंदगियां पर फिर भी पन्जाबियों का जिन्दा दिली से जीने का ढंग लाजवाब है।अपने संबोधन में जेपी उप्पल ने कहा कि कोशिश ऐसी करो कि सब का दिल कब जीत जाओ, पता ही ना चले। टी एस अरोड़ा का कहना था हम ही हैं जो मुस्कुरा कर जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं। मिलकर कमाते हैं तथा बांटकर खाते हैं। मुसीबत में आपका यह मंच सदा साथ देगा के वायदे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संपूर्ण नोएडा से आए पंजाबी समाज के लोगों के बीच नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष जेपी उप्पल, जनरल सेक्रेटरी टीएस अरोड़ा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीके सेठ, संदीप मेहंदीरता, राकेश कोहली, सह अध्यक्ष राजीव अजमानी, राहुल नायर, अशोक शर्मा, सचिव रणधीर सिंह, राजन खुराना, संदीप वरमानी तथा कोषाध्यक्ष के लिए एम पी सिंह, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, संदीप मल्होत्रा, संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह सभरवाल, अजय भूटानी, जतिन मेहता, अन्य पदाधिकारी जीएस चड्ढा, कुमुद चोपड़ा, दर्शन गिरा, अशोक खन्ना, एके सहगल, कमल, सूरज वर्मा, मनिंदर सिंह, अजय सरीन आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। Noida News