
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर लगे मेले में चलता हुआ झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झूला टूटने के बाद मेले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मृतक महिला अपनी बहू और एक बच्चे के साथ मेले में गई थी।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 44 स्थित सदरपुर कालोनी के सोम बाजार में मेला लगा हुआ है। बुधवार की शाम यहां पर 30 फीट ऊंचे झूले की एक ट्राली अचानक से टूटकर नीचे गिर गई। जिस समय झूले की ट्राली टूटकर नीचे गिरी, उस समय झूला अपनी पूरी रफ्तार से चल रहा था। ट्राली गिरने से उसमें बैठी दो महिलाएं और बच्चा नीचे गिर गया। जिससे वह दूर जाकर गिरे। हादसे 55 वर्षीय महिला उषा की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
G20 Summit 2023 : पूरी तरह खुली रहेंगी दिल्ली की सड़कें, दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान
नोएडा सेक्टर 44 सदरपुर सोम बाजार के मैदान में मेले भीड़ उमड़ी थी। मेले में कई बड़े- बड़े झूले लगाए गए हैं। महिला की मौत के मामले के बाद सोशल मीडिया पर मेले में सट्टा खिलाते हुए वीडियो वायरल हुई वायरल वीडियो के बाद स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं, वहीं संबंधित अधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए।
नोएडा के एडीसीसी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की बुधवार देर शाम नोएडा सेक्टर 44 सदरपुर सोम बाजार में चल रहे मेले में एक झूला से उतरते समय दो महिला और एक बच्चे गिरने से घायल हो गए जहां तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की बहू शालू का इलाज जारी है मृतक परिजनों की तहरीर पर मेला आयोजक और झूला आयोजक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही हिरासत में लेकर थाना सेक्टर 39 पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी हुई है। Noida News