Noida News : पार्किंग की प्री-बिड में दागी कंपनिया भी शामिल
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:49 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:49 AM
Noida News : नोएडा में क्लस्टर 1, 2 तथा 3 की पार्किंग के लिए की गई प्री-बिड निविदा में उन ठेकेदारों ने भी निविदाएं डाली जिन पर प्राधिकरण का करीब 20 करोड़ रूपये बकाया है। हालांकि अब प्रीबिड की जांच के बाद उपयुक्त पाए जाने वाली कंपनियों को ही टेक्निकल बिड डालने की अनुमति दी जाएगी।
Noida News :
तीनों क्लस्टर की पार्किंग के लिए 14 दिसंबर को आवेदन की अंतिम तिथि थी। 16 दिसंबर को आवेदन कर्ताओं की प्री बिड खोली गई। जिनकी जांच की जा रही है। उसके बाद मानकों को पूरा करने वाली कंपनियों की ही टेक्निकल बिड डालने की हरी झंडी दी जाएगी। क्लस्टर-1(वर्क सर्किल-1,2,3) के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किए थे। वहीं क्लस्टर-3 के लिए छह कंपनियों तथा क्लस्टर पांच के लिए सात कंपनियों ने आवेदन किया था।
बता दें कि तीनों क्लस्टर में पार्किंग की अवधि 30 नवंबर को समाप्त हो गई थी। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने पार्किंग के लिए नई कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की थी। इस प्रीबिड में उन कंपनियों ने भी आवेदन कर दिया जिन पर प्राधिकरण का 20 करोड़ रूपये बकाया है। अब देखना होगा कि नोएडा प्राधिकरण इन कंपनियों को टेक्रिकल बिड में शामिल होने की अनुमति देती है या नहीं।