
Noida News : भरोसे में लेकर एक ज्वैलर से 5 लाख रुपए हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। चांदी के आभूषण सप्लाई करने वाला सप्लायर अट्टा की एक ज्वैलरी की दुकान में आया और आभूषण बनाकर देने की एवज में रुपे लेकर चंपत हो गया। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।
पीड़ित सुनील पांडे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वे नोएडा के सेक्टर 27 स्थित अट्टा की फूल सिंह मार्केट में उज्जवल ज्वैलर्स के नाम से अपना कारोबार करते हैं। सुनील पांडे ने बताया कि 26 दिसंबर को शिर्डी औरनामेंट के नाम से चांदी की ज्वेलरी सप्लाई करने वाला सप्लायर विकास गुप्ता उनके पास आया था। विकास ऑर्डर पर चांदी की ज्वेलरी बनाने का काम करता है। सुनील ने बताया कि उन्होंने ज्वेलरी के ऑर्डर दिएl साथ ही 5 लाख की नगद राशि उसे एडवांस दी थी। (Noida News)
आरोपी ने सुनील पांडे को भरोसे में लिया और अगले दिन आभूषण की डिलीवरी करने की बात कही थी। लेनदेन की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। आरोपी नोएडा एक्सटेंशन स्थित गौर सौंदर्यम में रहता है। सुनील पांडे का आरोप है कि आरोपी विकास गुप्ता उसे पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-31-at-8.48.13-PM.mp4"][/video]देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।