Noida News: सपा-बसपा-कांग्रेस को इस चुनाव में सबक सिखाएं: नकवी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:35 PM
Noida : नोएडा । भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री उप-नेता राज्यसभा मुख्तार अब्बास नकवी (Senior BJP leader Union Minister Deputy Leader of Rajya Sabha Mukhtar Abbas Naqvi) ने यह कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘सबक’ (सपा बसपा कांग्रेस) की गलती को चुनावी लम्हों में ‘सबक’ सिखाने का वक्त है।ग्राम हल्द्वानी नोएडा में जन-चौपाल में किसानों, व ग्रामीणों से संवाद करते हुए श्री नकवी ने कहा कि सबक सिंडिकेट ने पिछले 75 वर्षों में 60 वर्षों से ज्यादा समय अपने शासन में उत्तर प्रदेश के विकास से विश्वासघात किया बेहतरीन राज्य को बीमारू राज्य बना दिया था। श्री नकवी ने कहा कि कपट और करप्शन की विरासत और दंगों और दबंगों की सियासत पर मोदी जी और योगी जी के युग ने विराम लगा दिया है। ऐसे लोग फिर सबक सिंडिकेट सियासी सवारी पर सवार होकर उत्तर प्रदेश की सुरक्षा समृद्धि सुशासन को बंधक बनाना चाहते हैं। मोदी जी योगी जी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में कानून व्यवस्था बेहतर सडक़ एवं अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, उद्योग-धंधे, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रिकॉर्ड काम किए हैं।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि आने वाले 10 फरवरी को नोएडा के प्रत्याशी पंकज सिंह को भारी मतों से वोट देकर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने का कार्य करें। कार्यक्रम में सरफराज अली, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान अहमद, नोएडा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एहसान खान, ग्राम प्रधान मुरसलीन, रौनक अली, उस्मान प्रधान, अब्दुल हक, सोहेल खान, यूनुस अल्वी, इरफान अहमद ,सिजल खान, सलीम सिद्दीकी, शाहनवाज चौहान, इकरामुद्दीन, गांव के प्रबुद्ध जन भारी संख्या में शामिल हुए।