नोएडा के एक स्कूल से गायब हुई किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:04 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक स्कूल से अचानक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में लड़की के पिता ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता को शक है उनकी बेटी का अपहरण किया गया है।
पिता ने लगाया अपहरण करने का आरोप Noida News
मिली जानकारी के अनुसार खजूर कॉलोनी सदरपुर निवासी राकेश काल्पनिक नाम ने थाना सेक्टर 39 में अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 17 अगस्त को उनकी बेटी छलेरा कंपोजिट स्कूल में पढऩे के लिए गई थी। दोपहर बाद तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। स्कूल के सफाई कर्मचारी ने बताया कि उनकी बेटी एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर गई है। कुछ समय बाद उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले ने बताया कि उनकी बेटी उसके पास है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।