
Noida News : नोएडा के सेक्टर 12 जेड ब्लॉक स्थित साईं कृपा बाल गृह से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बाल गृह के कोऑर्डिनेटर ने थाना सेक्टर 24 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
मूल रूप से आलोक झरी जिला न्यू कूच बिहार पश्चिम बंगाल निवासी 17 वर्षीय एक किशोर बाल गृह में रह रहा था। गुरुवार की दोपहर को वह कपड़े सिलवाने के लिए दूसरे तल पर गया था। इसके बाद वह वापस नीचे नहीं आया। किशोर के लापता होने की सूचना मिलने पर बल गृह में हड़कंप मच गया। बाल गृह के कर्मचारियों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बाल गृह के कोऑर्डिनेटर राम भजन सिंह ने किशोर के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा चेतना मंच। अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो किशोरी व किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। छपरौला गांव निवासी रामनरेश काल्पनिक नाम ने थाना बादलपुर पुलिस से की शिकायत बताया कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला है और हाल में अपने परिवार सहित बिसरख रोड छपरौला में रह रहा है। उसकी 14 वर्षीय बेटी गत 18 अगस्त की रात्रि को घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
इसके अलावा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के 25 फुटा रोड पर रहने वाले ओमप्रकाश पासवान का 10 वर्ष का बेटा अजीत कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर 63 में रहने वाले संजय काल्पनिक नाम की 16 वर्षीय बेटी 17 अगस्त को घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला पुलिस ने बताया कि पीड़ितो की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरियो व किशोर की तलाश कर रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।