
Noida News (चेतना मंच)। शनिवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 की एक सोसाइटी की आठवीं मंजिल से 14 वर्षीय एक किशोर कीमौत हो गई। वह बालकनी में खेल रहा था और पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया।
नोएडा के थाना सेक्टर 58 प्रभारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-62 के सोसाइटी में रहने वाला 14 वर्षीय देवेश अपने घर की 8वीं मंजिल की बालकनी पर में खेल रहा था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड गया, उसने संभलने का प्रयास भी किया। लेकिन संभल नहीं सका और 8वीं मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गया। गंभीर स्थिति में परिजन उसे उपचार के लिए सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के होजरी काम्पलेक्स में चोरों ने गार्ड रूम से एक सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की इस घटना को पुलिस ने 20 दिनों बाद दर्ज किया है।
रोशनी सिक्योरिटी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड लज्जाराम ने बताया कि उसकी ड्यूटी होजरी काम्पलेक्स के सी ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में लगी हुई है। 8 दिसंबर की रात को चोरों ने गार्ड रूम से उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
इस दौरान वह गार्ड रूम में अपनी टेबल पर बैठकर खाना खा रहा था। फोन न मिलने पर जब उसने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कराया तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चोरी करता हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।