Noida News : ईस्टर्न पेरीफेरल पर हुआ बड़ा हादसा, दो की मौत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:54 AM
Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना जारचा क्षेत्र के सैथली गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर शुक्रवार को सुबह एक टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Noida News
थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे एक टेंपो से 60 वर्षीय रुकमणी, 24 वर्षीय राजीव, तथा 20 वर्षीय प्रदीप जा रहे थे। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह के अनुसार, तभी एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी जिससे रुक्मणी और राजीव की मौत हो गई तथा प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।