
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में आवारा पशुओं और कुत्तों पर काबू पाने के लिए नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। एक ओर जहां सांड लोगों की जान के दुश्मन बने हैं, वहीं दूसरी ओर खुंखार कुत्ते भी लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। गुरुवार की सुबह नोएडा के 151 में घुमने के लिए निकले पूर्व IAS अफसर को एक कुत्ते ने हमला बोलकर घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों ने कुत्तों के आतंक को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
नोएडा के सेक्टर 151 की जेपी अमन सोसायटी निवासी पूर्व IAS अफसर 74 वर्षीय सुबोध मेहता घुमने के लिए निकले थे। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे एक कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। किसी तरह से सुबोध मेहता ने अपनी जान बचाई। कुत्ते के हमले से सुबोध मेहता घायल हो गए। जेपी अमन सोसायटी में आवारा कुत्तों के आंतक से लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी आवारा कुत्तों को काबू नहीं किया जा रहा है।
आपको बता दें कि नोएडा समेत पूरे की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार है। बुधवार को दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में आवारा सांड ने स्कूल जा रही एक 8 साल की एक मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया था, जिससे बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई थी।