Noida News : प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार: स्मृति ईरानी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:20 AM
Noida : नोएडा । नोएडा में महिला एवं बाल विकास कल्याण केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी (Union Minister for Women and Child Development Welfare Smt. Smriti Irani) का आगमन हुआ। नोएडा भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका डी.एन.डी. टोल पर स्वागत किया। इस मौक़े पर गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा नोएडा जि़ला अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी उपस्थित रहे।
श्रीमती स्मृति ईरानी इंडिया एक्स्पो मार्ट में हो रहे कार्यक्रम पेडीकॉन 2022 में मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहीं।
स्वागत कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के मंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया और उनको होली की शुभकामनाएं भी दी। महिला कार्यकर्ताओं में उनको लेकर ख़ासा जोश दिखा। श्रीमती ईरानी ने इस मौक़े पर सभी को धन्यवाद दिया और उत्तर प्रदेश एवं नोएडा में मिली प्रचंड जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, चमन अवाना, रवि यादव, पंकज झा, अशोक मिश्रा, सूरजपाल राणा, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, प्रसंजीत मित्रा, अहसान खान, लोकेश यादव शिवानी सरद मनोज शर्मा मल्लिकेस्वर झा आदि कार्यकर्ता रहे।