नोएडा में थार सवार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, हुआ रफूचक्कर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:09 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:09 PM
Noida News : नोएडा में थार सवार की दहशत का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक काले रंग की थार में सवार युवक सड़क पर मौजूद कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया । पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-16 का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी थार चालक की तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई है।
टक्कर मारने वाली थार थी काले रंग की
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-16 में 10 मार्च के दौरान जब रोड किनारे बाइक और स्कूटी पार्क की गई थीं । तभी एक काले रंग की थार लेकर युवक आता है और खड़े वाहनों में टक्कर मारने लगता है । इस दौरान वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, थार की स्पीड को देखकर वहां पर मौजूद लोग उसे रोकने तक की जहमत नहीं जुटा पाते हैं।
https://x.com/himanshu_kanpur/status/1899671696829030901?t=h0WRubt796CF9ip03nBblA&s=19
गाड़ियों में टक्कर मारने के बाद हुआ रफूचक्कर
बताया जाता है कि इस दौरान थार चालक ने कई वाहन चालकों को भी टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि दिल्ली का रहने वाला युवक थार कार में स्पीकर लगवाने आया था। इस दौरान स्पीकर वाले से उसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह खतरनाक ढंग से थार लेकर निकला। यह मामला सेक्टर 16 का है जहां थार सवार ने दुकानदार से नाराजगी के बाद वहां खड़ी कई गाड़ियों में टक्कर मारते हुए अपनी थार के साथ वहां से चला गया, गाड़ी की स्पीड को देखते हुए किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं की। Noida News