
Noida News : लूट के मामले में पिछले 2 साल से फरार चल रहा इनामी लुटेरा मुठभेड़ के दौरान नोएडा की थाना सेक्टर 63 पुलिस की गोली का शिकार बन गया। मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि नोएडा के थाना सेक्टर 63 प्रभारी अमित कुमार मान एफएनजी रोड पर पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक स्प्लेंडर बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार के पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे तमंचे व कारतूस सहित दबोच लिया।
एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सोनू उर्फ सुहैल पुत्र असगर अली निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद बताया। सोनू के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर पता चला कि उसे पर लूट व चोरी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी लूट व चोरी के मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस से करीब 2 वर्षों से वांछित चल रहा था। लगातार फरार चलने के कारण कमिश्नरेट पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
बड़ी खबर : 40 हजार हेक्टेयर जमीन पर बसेगा नया शहर ग्रेटर नोएडा फेस-2
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस ने मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सिरसा गोल चक्कर के पास से असलम खान पुत्र राशिद खान को गिरफ्तार किया। तलाशी में इसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी रिठौड़ी गांव का रहने वाला है और पिछले काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। Noida News