पत्रकारों की गरिमा कायम रखेगा प्रशासन, बैठक में खास फैसले
Noida news
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:27 AM
Noida news : नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। नोएडा के DM ने जोर देकर कहा है कि गौतमबुद्धनगर जिले का जिला प्रशासन पत्रकारों की गरिमा को पूरी तरह से कायम रखने का काम करता रहेगा। नोएडा के DM मनीष कुमार वर्मा ने यह बात जिला स्थाई समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में कुछ खास फैसले लिए गए।
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए है जिला स्तरीय स्थायी समिति
आपको बता दें कि प्रशासन तथा पत्रकारों के बीच में समन्वय कायम करने के लिए हर जिलों में जिला स्तरीय स्थायी समिति गठित की जाती है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की जिला स्तरीय स्थाई समिति में पत्रकारों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। बुधवार को नोएडा के DM मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक हुई। इस बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर जिले में सक्रिय पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नोएडा के DM ने पत्रकारों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक की जानकारी सहायक सूचना निदेशक सुनील कुमार कनौजिया ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि जिला स्तरीय स्थाई समिति की अगली बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष या उनके द्वारा नामित सदस्य तथा जनपद के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों/न्यूज चैनल के ब्यूरोचीफ या उनके द्वारा नामित सदस्य को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कमबद्ध तरीके से आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही नोएडा के DM मनीष वर्मा ने निर्देश दिये कि जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक प्रत्येक माह सम्पन्न करायी जाएगी। बैठक में पत्रकारों द्वारा मांग की गयी कि पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में जनपद में मीडिया कर्मियों की सहूलियत हेतु पुलिस विभाग से सक्षम नोए अधिकारी नामित किया जाये। बैठक में नोएडा पुलिस कमिश्ररी के ADCP पुलिस आर0के0 पुलि गौतम ने आश्वस्त किया कि इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी। बैठक में पत्रकारों द्वारा मांग की गयी कि तीनों प्राधिकरणों में मीडिया कर्मियों के हेतु निशुल्क पार्किंग व्यवस्था लागू की जाये। नोएडा के DM मनीष कुमार वर्मा ने इस सम्बंध में तीनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजने की घोषणा की। नोएडा के DM मनीष कुमार वर्मा ने बैठक में निर्देश दिये गये कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों के चिकित्सा सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड नहीं बने है, उनको बनवाने की कार्यवाही तुरंत शुरू की जाये।
बैठक में इनकी उपस्थित रही उल्लेखनीय
इस खास बैठक में नोएडा के DM मनीष कुमार वर्मा के साथ सहायक सूचना निदेशक सुनील कुमार कनौजिया, वरिष्ठ पत्रकार शोभाराम भाटी, इसहाक सैफी, राजेश बैरागी, धीरेन्द्र अवाना तथा नोएडा कमिश्ररी पुलिस के ADCP आर.के. गौतम मौजूद रहे।