
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-12 के जेड ब्लॉक में बीती रात्रि मकान का छज्जा नीचे गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया और वह अपने मकानों से बाहर निकल आए। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
सेक्टर-12 के जेड ब्लॉक के मकान संख्या-641 में राजेश चौहान पुत्र सतवीर सिंह अपने परिजनों के साथ रहते हैं। बीते रात्रि करीब 12 बजे उनके दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक पहली मंजिल के छज्जे पर आ गिरा। इस कारण प्रथम तल का छाया भी टूट कर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे को हटाया। इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। पड़ोस के लोगों का कहना है कि छज्जा देर रात्रि के समय गिरा अगर यह घटना दिन में होती तो बड़ा हो सकता था।