
Noida News : पुलवामा में तीन आंतकवादियों को मार गिराने ने वाले भारत माता के वीर सपूत हवलदार गुड्डू पीलवा का अपनी माटी पर जोदार स्वागत हुआ।
आपको बता दें कि गांव बीघापुर निवासी हवलदार गुड्डू पीलवा ने पिछले दिनों पुलवामा में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। शुक्रवार को वह अपने गांव बीघापुर लौटे तो उनके स्वागत के लिए न केवल बीघापुर बल्कि आसपास के ग्रामीणों के लोग जुट गए। गुड्डू के बीघापुर की मीन पर पांव रखते ही भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गुंज उठा। जिसके बाद सभी ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया।
आज उनके गांव में उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उनके पिता अजब सिंह पहलवान एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य रुप से विधायक धर्मेश तोमर, हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, प्रमोद नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता वचन भाटी तथा समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर नेता समेत क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।