Noida News : सोसायटी के गार्ड पर दबंगों ने बरसाए लात-घूंसे , पुलिस ने एक युवक को पकड़ा
Noida News: The bullies pelted the guard of the society with kicks and punches, the police caught a young man
भारत
चेतना मंच
19 May 2023 07:11 PM
Noida News : थाना फेस-3 क्षेत्र के आशियाना होम सोसाइटी में कार सवार युवकों से गाड़ी को साइड करने के लिए कहना गार्ड को खासा भारी पड़ा। कार सवार युवकों ने गार्ड की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। पिटाई की है पूरी वारदात गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Noida News :
आशियाना होम सोसाइटी के मुख्य द्वार पर बीती रात्रि गार्ड समीर अपने साथी के साथ ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक कार में युवती को छोडऩे आए दो युवकों से उसने कार को साइड करने के लिए कहा। समीर द्वारा गाड़ी साइड करने की बात कहने पर कार सवार दोनों युवक भडक़ उठे और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद समीर अपने गार्ड रूम में आ गया। कुछ देर बाद दोनों युवक जबरन उसके गार्ड रूम में घुस आए और उसके साथ लात-घंूसों से जमकर मारपीट की आरोपियों ने कई मिनट तक समीर के साथ मारपीट की और फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आज सुबह मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने पर थाना फेस-3 पुलिस हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शरद चंद्र पुत्र हरिमोहन निवासी जगत विहार ईस्ट दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया जबकि इसके दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है।