The campaign of Gautam Buddha Nagar Committee brought color
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:53 PM
Noida News : नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार तीन सालों के अथक प्रयासों के बाद टेक्ज़ोन 4 छोटी मिल्क गाँव के पास ख़ाली पड़े डंपिंग ग्राउंड को ग्रीन बेल्ट में विकसित करके पर्यावरण को बचाने का कार्य शुरू किया गया।
Noida News :
गौतमबुद्ध नगर समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सहायता से कुछ पौधे लगाए है। पहले यह एक डंपिंग ग्राउंड में बदल चुका था और आस पास के लोग लगातार इस समस्या से परेशान थे। यहाँ पर लगातार घरेलू और कंस्ट्रक्शन साईट का मलबा इस जगह पर फेंका जाता था।
प्राधिकरण के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाया गया। गाँव में सीवर का कनेक्शन ना होने के कारण सारा गंदा पानी उस ख़ाली ज़मीन पर जमा होता था। साथ ही साथ ड्रेन लाइन पूरी तरह से टूटी थी जिसकी वजह से गंदा तालाब बन गया था। जो आस पास के लोगो की स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ख़तरनाक था। जिसे भरवाकर सुखाया गया। फिर गाँव में कचरे के निस्तारण के लिए कई कार्यशाला का आयोजन किया गया। लगभग तीन साल में व्यक्तिगत प्रयासों के बाद ग्रीनबेल्ट के लिए पौधा रोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है इस मुहिम में काफ़ी निवासियो ने भी सहयोग दिया।
आज कऱीब 40 पिलखन के पौधे लगाए है। इस मिट्टी में कुछ सरप्लस मिट्टी मिला कर पौधे के योग्य बनाया जा रहा है। आगे भी हम मिलकर इस ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करेंगे ताकि हमारे पर्यावरण सुरक्षित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के सीनियर मैनेजर कपिल देव, एजीएम नथौली सिंह, एंग्रीकल्चर इंस्पेक्टर मुकेश , गोपाल सिंह , अमित एवं अर्जुन उपस्थित रहे।