Noida News : शहर को बर्बाद करने पर आमादा है जातिवाद वाले: सुनील गुप्ता
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:58 AM
By Rajkumar Chaudhary
Noida : नोएडा: उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के एनसीआर अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी नेता सुनील गुप्ता ने श्रीकांत त्यागी कांड को कानून व्यवस्था से जुड़ा मसला बताया हैl उन्होंने कहा है कि किसी भी जाति को अपराधियों से जोड़ना ठीक नहीं हैll समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए बने संगठनों की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं को कतई तूल ना दे l
चेतना मंच के साथ विशेष बातचीत के दौरान सुनील गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से सेक्टर 93 बी में श्रीकांत ने एक महिला का अपमान किया हैl उसे किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता l पुलिस ने जो कार्रवाई की है l वह ठीक हैl उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को कतई बक्शने वाली नहीं है l उन्होंने कहा कि समाज के कुछ ठेकेदार इस प्रकरण को तूल दे रहे हैंl यह बिल्कुल ठीक नहीं हैl इससे किसी का भला नहीं होगा l
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नोएडा एक औद्योगिक नगरी है यहां उद्योगपतियों के साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारी भी रहते हैंl यदि 90 के दशक की तरह शहर में गुंडागर्दी होगी तो इसका नुकसान देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा l राजनीति करने वालों को यह सोचना चाहिए कि वह अपने निजी स्वार्थ के लिए शहर को बर्बाद करने पर आमादा ना हो l