Noida News : डीजीएम श्रीपाल भाटी को सौंपा गया पीजीएम का प्रभार !
Noida News: State's first structural audit policy implemented
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 06:58 AM
Noida News : नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में उपमहाप्रबंधक (सिविल) के पद पर तैनात श्रीपाल भाटी को प्रधान महासचिव ( पीजीएम) के पद पर रहे राजीव त्यागी का प्रभार सौंप दिया गया है। यह जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी के आदेश के बाद सौंपी गयी है। श्री भाटी वर्क सर्किल-1-10 तक के सभी कार्यों को देखेंगे तथा उनकी मॉनीटरिंग करेंगे।
मालूम हो कि नोएडा प्राधिकरण में प्रधान महाप्रबंधक रहे राजीव त्यागी को यूपीएसआईडीसी मंे इसी पद के साथ कानपुर तबादला कर दिया गया है। उनके जाने के बाद यह पद स्वतः समाप्त हो जाता है। लेकिन श्रीपाल भाटी को पीजीएम के सभी प्रभार व कार्य सौंप दिये गए हैं।
Noida News :
बता दें कि श्री भाटी का कुछ माह पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से नोएडा प्राधिकरण में तबादला किया गया है। वर्तमान में श्री भाटी वर्क सर्किल-2 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के साथ-साथ उपमहाप्रबंधक, टीएसी, उद्यान विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे। अब श्री भाटी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वे अब एसीईओ व सीईओ को सीधे रिपोर्टिंग करेंगे। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने भी श्री भाटी को यह प्रभार सौंपे जाने की पुष्टि की है।