Noida News : अपना बूथ सबसे मजबूत पर हुआ भाजपा में मंथन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:52 AM
नोएडा । इस बैठक में आठों मन्डल की मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर संयोजक मौजूद रहे। इस बैठक में माननीय सांसद करनाल एवं सह चुनाव प्रभारी उत्तर संजय भाटिया, महानगर जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जि़ला प्रभारी बसंत त्यागी, चुनाव प्रभारी अशोक मोंगा रहे।
श्री भाटिया ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर हर बूथ पर हो रही तयारी एवं बूथ पर समन्वय और हर घर तक कैसे पहुँचा जाए उस पर सभी बूथ के कार्यकर्ताओं से चर्चा करी। मनोज गुप्ता ने अपना बूथ सबसे मजबूत पर सभी से बात करी और हर तरह से सभी कर्यकर्ताओं की हर सम्भव मदद करना सुनिश्चहित करी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों में शिवमंदिरों में रुद्रअभिषेक एवं स्वच्छता अभियान पर भी चर्चा रही।
बैठक में महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, सूरजपाल राणा, गोपाल गौर, राम मेहर कौशिक, बबलू यादव, पंकज झा, करतार सिंह, पूनम सिंह, ब्रिजपाल चौहान, बिजेंद्रा नागर, राकेश शर्मा, सचिन अंबावत, ओम् यादव, अर्जुन सेनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।