Noida News : आयुक्त ने अफसरों को दिए कई दिशा-निर्देश
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 01:35 PM
नोएडा । राजस्व कार्यों में गतिशीलता लाने राजस्व वादों का समय बद्धता के साथ निस्तारण करने एवं राजस्व वसूली को प्राथमिकता देकर शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से आयुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह ने अपने शीतकालीन भ्रमण के दौरान आज कलेक्ट्रेट का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम चरण में अपने भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में स्थापित जिला अधिकारी कार्यालय के विभिन्न पटलों पर पहुंचकर गहनता के साथ निरीक्षण किया गया। जहां पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। मंडला आयुक्त ने स्थल निरीक्षण करने के उपरांत राजस्व विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व विभाग से जुड़े हुए सभी अधिकारी गण नियमित न्यायालयों में बैठकर मानकों के अनुरूप वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
मंडला आयुक्त के द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान जिला मनोरंजन अधिकारी कार्यालय, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, खनन कार्यालय एवं निर्वाचन कार्यालय का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।बैठक में जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि उन्होंने राजस्व कार्यो में गतिशीलता लाने के सम्बन्ध में जो दिशा निर्देश प्रदान किए हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह, समस्त उप जिला अधिकारी गण एवं अन्य राजस्व के अधिकारीगण उपस्थित रहे।