Noida News : जेलों की दशा अब बदल गयी , प्रधान मुख्यमंत्री ने किया कई अहम बदलाव
Moolchand Pradhan
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:23 PM
Noida News : नोएडा । प्रदेश सरकार द्वारा जेल में किए जा रहे बदलाव एवं व्यवस्था से जेल की दशा पूरी तरह से अब बदल गई है यह बात गौतमबुद्धनगर के जेल विजिटर मूलचंद प्रधान ने एक विशेष बातचीत के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदियों के लिए अब सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाएं शुरू की गई है जिससे कैदियों की माली हालत के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी सरकार द्वारा ध्यान दिया जा रहा है जेल विजिटर मूलचंद प्रधान ने कहा कि पहले एवं अब में बड़ा अंतर हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में स्थित जेलों की दशा को बदलने का जो अभियान शुरू किया था वह अब पूरी तरह से रंग लाती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद कैदियों के लिए तरह-तरह की योजनाएं सरकार द्वारा भी लाई जा रही हैं और उसका लाभ उनको मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जेल में समय-समय पर विविध एवं अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन कर कैदियों को जागरूक बनाने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैदियों को जागरूक करने तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण का भी कार्य होता रहता है उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के जेल मंत्री धन्यवाद के आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मुख्यमंत्री देश के अन्य प्रांतों में ही होने चाहिए जो निर्णय लेने में हिचकते नहीं ला रही।