
Noida News : नोएडा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश ने जो कई ऐतिहासिक आयाम हासिल किए हैं। वह पिछले 70 वर्षों में नहीं हो पाये थे। यह बात कही अमेठी की सांसद तथा केन्द्रीय महिला एंव बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने। वे सेक्टर-62 स्थित डीएमई कॉलेज में काव्यांजलि कविता संग्रह का विमोचन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने इसके पूर्व विधिवत काव्यांजलि का विमोचन किया। उनके साथ गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण अग्रवाल भी मौजूद थे।
काव्यांजलि की कुछ कविताओं का वाचन करते हुए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अर्पित मिश्रा के अद्भुत लेखन की प्रशंसा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में काव्यांजलि की कविताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्पित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश की अनेक समस्याओं का समाधान हुआ है। धारा-370 को हटाना हो अथवा महिला आरक्षण बिल पास करना हो ये सभी इसी कार्यकाल में संभव हुआ। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक तरफ जहां देश की जनता ने मोदी को चुना तो वहीं दूसरी तरफ प्रभु श्री राम ने भी रामसेवक मोदी को 500 वर्षों से प्रतीक्षारत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना। पूरा सभागार जय जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतमबुद्धनगर के सांसद डा. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने कहा कि अर्पित मिश्रा द्वारा राष्ट्र धर्म एवं महान विभूतियों पर रचित काव्यांजलि निश्चित ही युवाओं की प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि शब्दों को वर्णमाला में प्रयोग कर काव्य के रूप में प्रस्तुत करने की अद्भुत कला के धनी अर्पित निश्चित ही काव्यांजलि के लिए बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में डीएमई कॉलेज के चेयरमैन विनय साहनी, श्रीमती साहनी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, डॉ शशि पांडे, डिंपल आनंद, संजय बाली, शिवांश श्रीवास्तव,रवि भदोरिया, रामनिवास यादव,जितेंद्र तोमर, रविकांत मिश्रा, गिरीश मिश्रा, ममता शर्मा,सत्यम सिंह,श्रीमती साधना शर्मा, दीपक ठाकुर,कौशल यादव, प्रवीण चौहान,मयंक सिंह, हरिओम दुबे,सुयश पांडे,प्रगति, रजा यादव,मोनू जोगी, कपिल धारीवाल, उत्कर्ष मिश्रा, आकाश चौहान,अशोक राय, नमिता चौबे, उषा जी रमन प्रकाश, ज्योत्सना सिंह, डी के सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।