
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ नोएडा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लूटी गई अल्टो कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जबाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों की पहचान मोहित चौहान उर्फ लहरी पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी ग्राम शाहपुर, थाना एक्सप्रेस-वे, नोएडा और मुस्ताक खान उर्फ बादशाह पुत्र राजू निवासी ग्राम वर्धमान, जिला खलसीपरा, पश्चिम बंगाल वर्तमान पता- ग्राम रोहिल्लापुर, नोएडा के रूप में हुई है।