शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, बरामद हुए लाखों के जेवरात
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 12:34 PM
Noida News : नोएडा में चोरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। नोएडा में चोर-पुलिस की परवाह किए बगैर राहगीरों का कीमती सामान छीनकर रफू चक्कर हो जाते हैं। आए दिन बदमाशों को वारदात को अंजाम देता देख लोगों के दिल में खौफ पैदा हो गया है।
Noida News
बताया जा रहा है कि थाना फेस 2 पुलिस ने दो शातिर चोरों को रंगे हाथ धर दबोचा है। बदमाशों के पास से चोरी के 1,12000 व जेवरात बरामद हुए हैं। बता दें पुलिस ने पहले ही पकड़े गए दोनों चोरों के दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बड़े-बड़े फैक्ट्रियों में करते थे चोरी
इस मामले में थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रशांत व शैलेश को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1,12000 रुपए, सोने की चैन, पेंडेंट, झुमके आदि बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने कुछ दिन पहले सेक्टर 81 की एक फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनके दो साथियों को थाना बीटा दो पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।