
Noida News (चेतना मंच)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों की गहनता के साथ मानीटरिंग करें तथा प्राथमिकता से निस्तारण करें ताकि आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल की रैकिंग में जनपद गौतमबुद्धनगर अव्वल स्थान पर कामयाब रहे।
डीएम ने समीक्षा करते हुए बैठक में उपस्थित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा जन सामान्य के लिए जो विकास कार्यक्रम एवं जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका शत् प्रतिशत लाभ वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन के द्वारा आपके विभागों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उसके अनुरूप अपनी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर कराए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग निरंतर स्तर पर करते रहें ताकि कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जा सके एवं शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।
डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उनके द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं का अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए और ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक गरिमा खरे, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी आदि कई विभागीय के अधिकारी मौजूद थे। Noida News