Noida News : तीन दशक पुराने गैंगवार युग की ओर लौट रहा है जनपद
The district is returning to the three-decade-old gang war era
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:50 PM
Noida : नोएडा। नोएडा। पिछले दिनों भाजपा नेता संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित पर हुए जानलेवा हमले के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी तथा खुलासे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को संबोधित ज्ञापन डीसीपी हरिश्चन्द को सौंपा।
Noida News :
सौंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करना तो दरकिनार अभी तक हमले में प्रयुक्त गाड़ी का नम्बर व मालिक का अता-पता भी नहीं लगा पाई है। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी अपराधी की पहचान तक नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े सरेराह हथियारबंद हमलावरों द्वारा भाजपा नेताओं पर किए गए जानलेवा हमले से स्पष्ट है कि जनपद गौतमबुद्धनगर में तीन दशक पुराना गैंगवार युग लौट रहा है। यह जनपद के लिए काफी चिंताजनक है।
Noida News :
उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली योगी सरकार के शासन में ऐसी घटनाएं सरकार की नेक नीयती पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। पुलिस की लापरवाही के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मांग की कि इस मामले का पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करे तथा हामलावरों को जेल भेजे।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विजय भाटी के अलावा, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष योगेश चौधरी, गजेन्द्र मावी, सतेन्द्र नागर, राहुल पंडित, पवन रावल, सतपाल शर्मा, कर्र्मवीर आर्य, पवन त्यागी, सोहित पंडित, सुनील सोनक तथा सुभाष वत्स समेत कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।