Noida News : नोएडा से सड़क दुर्घटना का एक ताजा मामला सामने आया है जहां अयोध्या से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना की चपेट में आने से 17 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल जारी कर दी है।
सड़क हादसे की चपेट में आने से 17 घायल
जानतकारी के मुताबिक, यह घटना नोएडा के कोतवाली सेक्टर 63 क्षेत्र का बताया है। जहां अयोध्या से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार 17 लोग चोटिल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।
ड्राइवर की लग गई थी आंख
थाना प्रभारी सेक्टर 63 पुलिस के अनुसार, यह घटना एसजेएम अस्पताल के पास हुई। प्रारंभिक जान से पता चला है कि ट्रैवलर का ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण ट्रैवलर और अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रैवलर को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। Noida News