एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारी निकला धोखेबाज, कर डाला घोटला
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:21 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:21 AM
Noida News : एटीएम मशीनों में कैश लोडिंग अनलोडिंग का काम करने वाले कस्टोडियन ने जालसाजी कर कंपनी को 3572500 का चूना लगा दिया। कंपनी के सहायक प्रबंधक ने आरोपी कस्टोडियन के खिलाफ थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज कराया है।
एटीएम में हुई बड़ी घपलेबाजी
सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के सहायक प्रबंधक देवेंद्र सिंह रावत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों का पैसा उनके निर्देशों के अनुसार एटीएम मशीनों में कैश लोडिंग अनलोडिंग निकासी तथा जमा करने का कार्य करती है। इस कार्य को करने के लिए कंपनी में एजेंट के रूप में कस्टोडियनों की नियुक्ति की जाती है। साहिबाबाद ब्रांच के अंतर्गत 39 एटीएम के रूटों पर कंपनी द्वारा एटीएम बूथ में पैसे डालने का काम किया जाता है। प्रत्येक रूट पर कंपनी के दो कस्टोडियन रहते हैं जिनकी जिम्मेदारी इंडेंट के अनुसार बैंक तथा सीएमएस कंपनी के वाल्ट से कैश लेकर एटीएम मशीनों में कैश लोड करने तथा कैश को बैंक व कंपनी के वाल्ट में जमा कराना होता है।
उन्होंने बताया कि कस्टोडियन विकास कुमार उर्फ बंटी तथा मोहम्मद आकिब की ड्यूटी नोएडा के रूट नंबर 11 पर थी। दोनों कस्टोडियन जून 2024 से नियुक्त थे। उनके पास संबंधित एटीएम के वाल्ट को खोलने के लिए गोपनीय पासवर्ड एडमिन कार्ड तथा रूट की चाबी थी।
उन्होंने बताया कि बिना कस्टोडियन के किसी भी हालत में किसी भी एटीएम के वाल्ट को खोला नहीं जा सकता है। 7 अगस्त को विकास कुमार उर्फ बंटी ऑफिस नहीं आया। उसकी टीम के लीडर जितेंद्र दास ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह आधे घंटे में ऑफिस आ रहा है। उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा है।
कस्टोडियन विकास उर्फ बंटी के ऑफिस ना आने पर शक के आधार पर उसके रूट पर ऑडिट किया गया तो पता चला कि मामूरा सेक्टर 66 स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम में 3572500 कम है। कंपनी ने जब एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसे पर ब्लैक स्प्रे किया हुआ मिला। सहायक प्रबंधक देवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक कस्टोडियन विकास कुमार पिछले चार दिनों से ऑफिस नहीं आ रहा है और उसका फोन भी बंद है। उन्होंने बताया कि कस्टोडियन विकास कुमार के रूट पर ऑडिट चल रहा है ऑडिट में और भी घपलेबाजी सामने आ सकती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।