ठंड से ठिठुर रहे बच्चों के खिल उठे चेहरे, गर्म स्वेटर पाकर कहा शुक्रिया
नोएडा की झुग्गियों में ठंड से ठिठुरने वाले गरीब बच्चों के चेहरे तब खिल उठे जब नोएडा के सामाजिक संगठन नवरत्न फाउंडेशन ने उन्हें ठंड से बचाने के लिए गर्म स्वेटर बांटे।
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:02 AM
Noida News नोएडा। नोएडा की झुग्गियों में ठंड से ठिठुरने वाले गरीब बच्चों के चेहरे तब खिल उठे जब नोएडा के सामाजिक संगठन नवरत्न फाउंडेशन ने उन्हें ठंड से बचाने के लिए गर्म स्वेटर बांटे। नोएडा का संगठन नवरत्न फाउंडेशन पिछले 21 वर्षों से गरीब बच्चों को शिक्षा व उन बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित कर रही हैं।
शीत कवच अभियान चलाया
गत 21 वर्षो से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को ठण्ड से बचाव हेतु गर्म स्वेटर प्रदान करने वाले नवरत्न फाउंडेशन्स के शीत कवच अभियान के तहत बी एस. फाउंडेशन के संग मिलकर आज नवरत्न ने सेक्टर 16 के स्लम में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस कॉलोनी में स्थित रीता विद्या मंदिर स्कूल में करीब 120 बच्चों को गर्म स्वेटर प्रदान किये गये।
Noida News in hindi
बच्चों की चेहरे खिल उठे
फाउंडेशन द्वारा गर्म कपड़ों को पाकर बच्चों की चेहरे खिल उठे और उन्होंने गर्मजोशी से सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर नवरत्न के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव बताया की हर वर्ष की भांति यह अभियान आने वाली जनवरी के तक चलेगा। और उम्मीद है कि करीब 2000 बच्चे इसका लाभ ले पायेंगे। इस अवसर पर उपस्थित बी. एस. फाउंडेशन के अध्यक्ष और संगीत की प्रसिद्ध गुरु डॉ. बबिता शर्मा ने कहा की इन बच्चों से मिलकर एक सुखद अनुभूति हुई है और बच्चों को जितना हो सकेगा उनको हम सहयोग करेंगे। यह बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इसलिए इनकी सेहत से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। डॉ.बबिता ने सभी बच्चों को अपने हाथ से चाकलेट भी प्रदान की जिससे बच्चों की ख़ुशी दुगनी हो गयी। इस अवसर पर रीता विद्या मंदिर के संचालक ब्रहमपाल सिंह और नवरत्न की सयुंक्त सचिव श्रीमती अंशुमाली सिन्हा एवं कार्यालय समन्वयक अजय मिश्रा वितरण में अपना सहयोग प्रदान किया।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।