कमरा खोलते ही परिजन रह गए दंग, फंदे पर लटका मिला शव
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:21 PM
Noida News : नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के हरौला गांव में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
कमरे में मिला मृत
हरौला गांव में किराए पर रहने वाले 48 वर्षीय ठाकुर शाह के परिजन शुक्रवार को किसी काम से बाहर गए थे। शाम के समय जब वह वापस घर लौटे तो उन्हें दरवाजा खुला हुआ मिला। कमरे के भीतर ठाकुर शाह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। परिजनों ने उन्हें फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि ठाकुर शाह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।