Noida News : बच्ची की हत्या करने वाला पुलिस की गिरफ्त में
भारत
चेतना मंच
03 Jan 2022 07:50 PM
नोएडा । थाना फेज-2 के अंतर्गत ग्राम इलाहाबास में हुई (3 वर्षीय) बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है ।और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो शातिर किस्म का बदमाश है। वह मृतक बच्ची की दादी के साथ लिविंग में रह रहा था। पुलिस दादी से भी पूछताछ कर रही है।
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम इलाहाबास में (3 वर्षीय) बच्ची की हत्या कर दी गई थी और उसका शव निर्माणाधीन मकान से बरामद किया गया था।
थाना फेस-2 के थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय और उनकी टीम ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस पहले से ही आशंका व्यक्त कर रही थी कि यह हत्या किसी आसपास के रहने वाले या उनके नजदीकियों ने अंजाम दिया होगा। पुलिस ने आज बच्ची की दादी नीरज के लिविंग में रह रहे हेमंत को गिरफ्तार किया है।
हेमंत पर डकैती ,गैंगस्टर के कई मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि मृतक बच्ची की दादी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, कि आखिर यह हत्या क्यों की गई। वही मृतक बच्ची की मां ने भी हत्या की तहरीर दादी और अपने जेठ के खिलाफ दी थी।
पुलिस तभी से आशंका जता रही थी यह हत्या किसी नजदीकी या आसपास के रहने वाले ने की है।