
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव की रेड लाइट पर तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर चालक ने सड़क पार कर रहे युवक युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय युवती इंटरव्यू देने के लिए जा रही थी।
मूल रूप से नैनीताल निवासी नंदन सिंह कुल्याल की 19 वर्षीय बेटी तनुजा कुल्याल, पवन नामक युवक के साथ गुरुवार को होशियारपुर रेड लाइट पर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तनुजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस हादसे में घायल पवन को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में चंदन सिंह कुल्याल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Read More - Noida News : कलियुगी भाई ने तोड़ दी मान मर्यादा, कर दी बुआ की बेटी की जिंदगी बर्बादनोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में चोरों ने कार के चारों पहिए चोरी कर लिए। पहिए चोरी करने के बाद चोर कार को ईटों पर खड़ी कर चले गए। क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी सुनील कुमार वासन ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनकी मारुति कार सोसायटी के गेट नंबर एक पर खड़ी हुई थी। गत 1 अगस्त की सुबह ऑफिस जाने के लिए अपनी कार के पास पहुंचे तो उन्हें चारों टायर गायब मिले। कार ईंटो पर खड़ी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना थाना फेस 3 पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सूरजपुर कस्बे के सुनारो वाली गली में रहने वाले शिव कुमार सिंह ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि गत 2 जुलाई को चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर उनके कमरे से मोबाइल फोन को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। Noida News