नोएडा में नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
Noida News : नोएडा में धड़ल्ले से सड़क हादसे होते नजर आ रहे हैं। कार चालकों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने की इतनी जल्दबाजी है कि कार चालक तेज रफ्तार में कार चलाते हुए किसी को भी रौंदकर निकल पड़ते हैं। इसी बीच नोएडा से रोड एक्सीडेंट का एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क दुर्घटना की चपेट में आने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नोएडा में सड़क हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-100 की बताई जा रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोगों में हाहाकार मच गया जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।