Noida News:देश भक्ति के छिपे इतिहास को नई पीढ़ी के सामने लाना होगा : पंकज सिंह
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:41 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:41 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अभियान के तहत नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-27 और मोरना गाँव में घर-घर जनसम्पर्क अभियान चलाया। उनके साथ नोएडा भाजपा जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता भी रहे। इस दौरान वन्दे मातरम और भारत माता की जयघोष के बीच सैकड़ों लोगों ने जन भागीदारी की। इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि भारत के हर बस्ती, हर गांव में देश भक्ति का इतिहास छुपा हुआ है. आज आजादी के अमृत काल में हमें उन छुपे हुए इतिहास को नई पीढ़ी के सामने लाना होगा।
नोएडा में ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अभियान
मनोज गुप्ता ने कहा कि अभियान के साथ नोएडा के लोग पूरे जोश के साथ जुड़ रहे है और अपने घर से मिट्टी या चावल दे रहे हैं। यह अभियान इस महीने चलेगा और पूरे देश से मिट्टी एकत्रित की जा रही है।
Noida News
बलिदानी, वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी के महत्व को बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है । ये मिट्टी अमृत कलश के रूप में कर्तव्य पथ दिल्ली शहीद स्मारक भेजी जाएगी और वहाँ इस मिट्टी का इस्तेमाल शहीदों की याद में वहां बन रही अमृत वाटिका के विकास में किया जाएगा। अभियान में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, प्रदेश से हर्ष चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, महेश अवाना, रवि यादव, अनुज शर्मा, राजेन्द्र अवाना, भूपेश चौधरी, ओमबीर अवाना , जितेंद्र शर्मा, महेन्द्र कटारिया, अनिल पेसावरिया, साइनी, विनोद पारिक, योगेश शर्मा, भगवती शर्मा, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।